Ro no D15139/23

जनहित सर्वाेपरि : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौके पर ही कराया लंबित समस्या का समाधान

छत्तीसगढ़ शासन में संवेदनशीलता, तत्परता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने एक पीड़ित महिला की महीनों से लंबित समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया।

नोनी सुरक्षा योजना से संबंधित दस्तावेज़ों में नाम सुधार के लिए पीड़ित महिला लंबे समय से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रही थी। बार-बार आवेदन और निवेदन के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी।

आज रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब महिला ने अपनी व्यथा मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी, तो मंत्री   राजवाड़े ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उसकी बात सुनी। उन्होंने बिना विलंब किए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी से फोन पर चर्चा कर समस्या के शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री   राजवाड़े ने दो टूक शब्दों में कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण हितग्राही को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा, उनके विरुद्ध जवाबदेही तय की जाए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल कागज़ों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ समय पर और सम्मान के साथ पहुँचना है। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह घटना राज्य में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का सकारात्मक संदेश देती है तथा यह प्रमाणित करती है कि मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित निर्णय लेकर आमजन के विश्वास को निरंतर सशक्त कर रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सुशासन का असर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा

      मरवाही में अवैध रेत भंडारण स्थल सील, दो ट्रैक्टर वाहन जब्त; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ा जनविश्वास रायपुर, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर

      सोलर ऊर्जा से बिजली बिल में आई बड़ी राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…