Ro no D15139/23

समाधान शिविर करौली व सकालो में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

सुशासन तिहार 2025 बना जनता के लिए उम्मीद की किरण

अम्बिकापुर 15 मई 2025/ शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश भर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखंड लूण्ड्रा के करौली और अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए में ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का व्यापक स्तर पर समाधान कर जानकारी साझा किया गया। कार्यक्रम में शामिल लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल जनहित सर्वोपरि की भावना को दर्शाती है, सुशासन तिहार अंतर्गत जो शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रशासन समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान कर रही है।

शिविर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मांग और शिकायतों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद कर समाधान की विस्तृत जानकारी दी। और शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को प्रणाम पत्र दिलाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासन की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां आम नागरिकों की मांग और शिकायतों के निराकरण कर जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकांश पंचायतों में राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जाति/आय प्रमाण पत्र से संबंधित मांग के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित हो।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, करौली क्लस्टर में आयोजित शिविर में कुल 3851 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3834 मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया। जिसमें मांग के 3775 आवेदन और 76 शिकायते के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 3759 मांगों और 75 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। केवल 17 आवेदन अभी भी लंबित हैं, जिस पर कार्यवाही जारी है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, लूण्ड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाले, जनपद उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार सुश्री सुरेखा जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रीति भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो क्लस्टर में  13 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 4235 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4161 मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण कर किया गया है। जिसमें मांग के 4116 आवेदन और 119 शिकायते के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 4058 मांगों और 103 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। केवल 74 आवेदन अभी भी लंबित हैं, जिस पर कार्यवाही जारी है।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या भारत सिंह सिसौदिया, प्रतिनिधि श्री भारत सिंह सिसौदिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, ग्राम सचिवों की सक्रिय भागीदारी से समाधान शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला आयोजित आरटीआई आवेदनों के निराकरण, समय-सीमा में जानकारी प्रदाय एवं ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने की दी गई जानकारी

      अम्बिकापुर 03 अगस्त 2026/  संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन  जिला पंचायत सभाकक्ष अंबिकापुर में किया गया। कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों से जनपद…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही

     राजस्व प्रकरणों की हुई समीक्षा, नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश फोरलेन कटघोरा-अंबिकापुर एनएच-130 के एलाइनमेंट के सम्बन्ध में हुई चर्चा कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए