Ro no D15139/23

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान

एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

अम्बिकापुर 25 सितम्बर 2025/  स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” व “स्वच्छोत्सव पखवाड़ा” के तहत आज अम्बिकापुर नगर निगम में एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में आम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक भागीदारी से श्रमदान किया।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षदगण कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ अभियान में हिस्सा लिया।

श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत में सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह समाज की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति यदि अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल की साफ-सफाई पर ध्यान दे तो हमारा शहर स्वच्छता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

स्वच्छोत्सव के अंतर्गत कलाकेन्द्र मैदान एवं कलेक्टर परिसर में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा संग्रह कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रमदान के बाद पूरे परिसर में साफ-सफाई का सकारात्मक असर दिखाई दिया।

नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे हम सभी को अपनी आदत और जीवनशैली में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर पहले से ही स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अग्रणी रहा है और इस तरह के सामूहिक प्रयासों से हम स्वच्छ और आदर्श शहर के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेंगे।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छताग्राही दीदीयां, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?