Ro no D15139/23

एक ही छत के नीचे मिल रही जनकल्याणकारी सेवाएं, सूरजपुर में तीन दिवसीय वृहद शिविर शुरू

पहले ही दिन 4,793 हितग्राहियों ने उठाया लाभ*

*आयुष्मान कार्ड, आधार, आभा आईडी सहित अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध*

रायपुर ,16 जुलाई 2026/ प्रत्येक पात्र नागरिक तक शासन की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में 16 से 18 जुलाई तक तीन दिवसीय वृहद जनसेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन जिलेभर में आयोजित शिविरों में 4,793 हितग्राहियों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविरों में नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, आधार नामांकन, आभा आईडी, एग्री स्टैक किसान पंजीयन, श्रमिक केवाईसी तथा विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

अभियान के प्रथम दिवस जिले के सभी विकासखंडों में निर्धारित स्थलों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रियाएं त्वरित रूप से पूरी कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस शाम 5 बजे तक 2,100 आयुष्मान कार्ड, 339 आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 2,100 आभा आईडी तथा 254 आधार नामांकन किए गए। इसके अलावा एग्री स्टैक किसान पंजीयन, श्रमिक केवाईसी एवं विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य भी निरंतर जारी रहा।

सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 18 जुलाई तक अपने निकटतम शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक हितग्राही को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात