Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन 1,30,212 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

सरगुजा जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को जिले के कुल 937 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिले में लक्ष्यित 1,42,085 बच्चों में से 1,30,212 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जिससे कुल उपलब्धि लगभग 91.65 प्रतिशत रही। शेष बच्चों को कवर करने हेतु 22 दिसंबर 2025 एवं 23 दिसंबर 2025 को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 दिसंबर 2025 को जिला अस्पताल में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड की पार्षद श्रीमती ममता तिवारी, कबीर वार्ड की पार्षद श्रीमती किरण साहू एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर द्वारा 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, सिविल सर्जन डॉ. डी.जे.के. रेलवानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र राम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे पोलियो उन्मूलन अभियान में सहयोग करते हुए अपने 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

      रायपुर, 26 मार्च 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला…

    Read more

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग