Ro no D15139/23

पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में आरोपी सिया गोयल की मां ने कहा कि यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे भी कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे वह उनका अपना परिवार का सदस्य ही क्यों न हो. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब भी आरोपों पर पूरी तरह विश्वास नहीं हो रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सिया की मां ने कहा कि जब हमें घटना के बारे में जानकारी मिली तो हम सदमे में आ गए. मैं सोचने लगी कि ये क्या हो गया. जितना दुख केतन अग्रवाल के परिवार को है, उससे ज्यादा दुख मुझे है. इससे दो परिवार को नुकसान पहुंचा है. केतन जी बहुत अच्छे थे. जो भी मामले में दोषी पाया जाए उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. चाहे मेरी बेटी ही क्यों न दोषी पाई जाए. उसके साथ भी वही किया जाना चाहिए जो केतन जी के साथ किया गया. जहां से केतन जी को गिराया गया है, वहीं से दोषी को भी गिराया जाए.

क्या सिया करती थी ड्रिंक? आरोप से मां दुखी

सिया की मां ने कहा कि सिया और केतन की होने वाली शादी से परिवार में खुशी थी. सामने वाली फैमिली भी बहुत ही प्यार और लगाव से सिया को रखते थे. दोनों बच्चे बहुत प्यार से रहते थे. दोनों के बीच किसी तरह के मनमुटाव की जानकारी हमारे सामने नहीं आई. अब सिया पर आरोपी लग रहे हैं कि वह ड्रिंक करती थी. शादी सेट होने के बाद से यह बात नहीं कही गई. अब जब ये घटना हो गई तो सिया के ड्रिंक करने वाली बात लोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सगाई के बाद से दोनों बच्चे हमेशा बात करते थे. दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे थे.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल