Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर चना खरीदी, जिले में अब तक लगभग 100 क्विंटल चने की खरीदी

*चना बेचने किसानों में उत्साह, दस हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन*

धमतरी 04 मार्च 2025/ धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी एक मार्च से की जा रही है। जिले में अब तक लगभग 100 क्विंटल चने की खरीदी समर्थन मूल्य पर किसानों से कर ली गई है। पांच हजार 650 रूपये प्रति क्विंटल की दर से चना खरीदी के लिए जिले में 4 उपार्जन केन्द्र तरसींवा, लोहरसी, कातलबोड़ और रामपुर बनाए गए हैं। चना खरीदी के लिए अब तक 10 हजार 186 किसानों ने ऑनलाईन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा लिया है। जिले में लगभग साढ़े 15 हजार हेक्टेयर रकबे में इस वर्ष चने की खेती की गई है। इसमें से लगभग 11 हजार 171 हेक्टेयर रकबे की चने की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए पंजीयन कराया जा चुका है। आज जिला विपणन अधिकारी श्री सुनील सिंह और कृषि विभाग के अधिकारियों ने तरसींवा तथा रामपुर उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया और खरीदी में लगे कर्मचारियों को उपार्जन केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जिला धमतरी: नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में राज्य में प्रथम, लक्ष्य से चार गुना अधिक उपलब्धि

      धमतरी 18 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ — श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में जिला धमतरी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़…

    Read more

    कलेक्टर मिश्रा ने भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    धमतरी, 17 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय जनगणना 2026 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर जिलेवासियों…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता