Ro no D15139/23

जिले में 31.92 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद 51 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर किया धान विक्रय

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी के साथ किया गया। जिले में कुल 31,92,337.2 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में इस खरीदी सीजन के दौरान कुल 60,832 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनमें से 51,715 किसानों ने अब तक अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है।

धान उठाव की स्थिति
जिले में खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। अब तक 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

रकबा समर्पण की स्थिति
जिले में रकबा समर्पण की प्रक्रिया के अंतर्गत 23,249 किसानों द्वारा 3,137.28 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। यह प्रक्रिया धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध हुई है।

अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी गई। इस संबंध में 79 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 13,019 बोरी धान (लगभग 5,245 क्विंटल) जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,28,91,507 करोड़ आंकी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों ने बिना किसी व्यवधान के धान उपार्जन केन्द्रों में अपनी उपज का विक्रय किया।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात