Ro no D15139/23

पीएम आशा योजना से समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी से किसानों की उन्नति का रास्ता खुला

अरहर 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक, मूंग एवं उड़द 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक, मूंगफल्ली एवं सोयाबीन 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक, सरसों 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक, चना एवं मसूर 1 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक खरीदी के लिए तिथि निर्धारित
राजनांदगांव 29 नवम्बर 2025। शासन द्वारा पीएम आशा योजना अंतर्गत सहकारी सोसायटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी की जाएगी। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। कृषि विभाग ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। खरीफ एवं रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसलों का लाभ उठाने वाले किसानों को पीएम आशा योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना अंतर्गत प्राईस सपोर्ट स्किम के तहत खरीफ में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन फसलों तथा रबी में चना, मसूर और सरसों फसलों का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। इसके लिए जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के 15 उपार्जन केन्द्रों तथा एक एफपीओ स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सुकुलदैहान को अधिसूचित किया गया है। योजनान्तर्गत खरीफ 2025 के दलहन फसल अरहर, उड़द, मूंग एवं तिलहन फसल में सोयाबीन, मूंगफली तथा रबी 2025-26 हेतु चना, मसूर एवं सरसों फसलों की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में होगी। भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में और दलहन तथा तिलहन क्षेत्र का रकबा बढ़ाने के लिए यह सार्थक प्रयास किया गया है, जिससे जिले के किसानों में हर्ष का महौल हैं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर अरहर 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक, मूंग एवं उड़द 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक, मूंगफल्ली एवं सोयाबीन 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक, सरसों 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक, चना एवं मसूर 1 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक खरीदी करने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। नाफेड उपार्जन एजेंसी के रूप में कार्य करेगी। कृषि विभाग को अधिक से अधिक किसानों तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है। योजनान्तर्गत कृषकों को खरीफ के साथ-साथ रबी मौसम में बोई जाने वाली फसलों का सीधा मुनाफा उनके बैंक खातों में प्राप्त होगा। इससे न केवल रबी फसलों का क्षेत्र विस्तार होगा, बल्कि उन क्षेत्रों के किसानों को भी लाभ होगा, जहां केवल खरीफ में धान की खेती की जाती थी। शासन द्वारा रबी में दलहन-तिलहन फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, नेशनल मिशन ऑन आयलसीड, द्वि फसलीय क्षेत्र विस्तार और आत्मा योजना के तहत अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत राजनांदगांव के विभिन्न सेवा सहकारी समितियों को अधिसूचित किया गया है, जिनमें घुमका, पदुमतरा, सोमनी, छुरिया, कुमरदा, गैंदाटोला, गहिराभेड़ी, डोंगरगांव, तुमड़ीबोड़, कोकपुर, खुर्सीपार, डोंगरगढ़, अछोली, मुसरा, मोहारा और लाल बहादुर नगर शामिल हैं। फसलों के उपार्जन के लिए शासन द्वारा अधिकतम उपार्जन मात्रा प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए किसानों को कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, जिससे नाफेड द्वारा डेटा प्रदर्शित किया जाएगा। इस डेटा के आधार पर फसल उपार्जन और भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी।
उप संचालक कृषि   टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषकों के हित में तथा दलहन-तिलहन क्षेत्र के विस्तार हेतु कृषक हितकारी योजना का शुभांरभ किया गया है। इसके तहत आने वाले 1 दिसम्बर 2025 से सोयाबीन, मूंगफली, उड़द एवं मूंग की खरीदी प्रारंभ हो रही हैं। उन्होंने कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी फसलों को समर्थन मूल्य में विक्रय हेतु समिति पहुंचने के की अपील की है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने