Ro no D15139/23

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

18 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण

भोपाल । मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुंडम विकासखंड के ग्राम छपरा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर बताया कि सीएम राइज स्कूल परिसर के आधारभूत ढांचे का विस्तार कर सांदीपनि विद्यालय का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 18 करोड़ 41 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण दीप प्रज्ज्वल और कन्या-पूजन के साथ किया। यह विद्यालय 12 एकड़ के परिसर में फैला है।

आनंदमय गणित कक्षा में बच्चों से किया संवाद, श्रीमदभगवद् गीता पर किये हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आनंदमय गणित की कक्षा में गये। उन्होंने प्रायमरी स्कूल के बच्चों की बनाई आकृतियां देखीं और आकृतियां बनाने वाले बच्चों से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुस्तकालय पहुंचे और बच्चों के अनुरोध पर श्रीमदभगवद् गीता पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन का अवलोकन किया। विद्यालय में बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ प्रार्थना करते हैं। विद्यार्थियों को टीचर लार्निंग मैथड के माध्यम से मॉडल तैयार कर पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को होमवर्क उनकी मेधा और क्षमता अनुसार दिया जाता है। कक्षा में बच्चों की संख्या 40 तय है, संख्या बढ़ने पर अलग सेक्शन बना दिया जायेगा। सांदीपनि विद्यालयों में कॅरियर काउंसिलिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैंकर्स, प्रोफेसर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल का विद्यालय में निरंतर भ्रमण भी होता है। स्मार्ट क्लास में विद्यार्थी पीपीटी के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक सर्वश्री संतोष बरकड़े, अजय विश्‍नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज, मध्‍यप्रदेश पर्यटन निगम के पूर्व अध्‍यक्ष श्री विनोद गोटिया, श्री अखिलेश जैन, श्री राजकुमार पटेल सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?