Ro no D15139/23

जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

*- सुश्री शशि बंजारे को सक्षम योजना के तहत मिला स्वरोजगार के लिए ऋण*

राजनांदगांव 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। जिससे आवेदकों को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। इसी कड़ी में राजनांदगांव के बख्शी वार्ड क्रमांक 4 नया ढाबा निवासी दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे द्वारा अपने स्व-रोजगार की शुरूआत के लिए ऋण उपलब्ध कराने आवेदन कलेक्टर जनदर्शन को प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक जांच कर ऋण स्वीकृत कराने निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत ऐसे महिलाएं जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे द्वारा प्राप्त आवेदन का विभाग द्वारा नियमानुसार जांच उपरांत उनके खाते में ऋण राशि स्वीकृत की गई। प्राप्त राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदकर श्रृष्टि लेडिस टेलर एवं सिलाई सेंटर नाम से अपना रोजगार प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 34 —————–

  • Related Posts

    मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने ग्रहण की सदस्यता

    रायपुर, 08 अप्रैल 2026। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के समक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष  संदीप यदु ने रेडक्रॉस सोसाइटी में वार्षिक सदस्य के रूप में…

    Read more

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली पीएम किसान, बीज-खाद वितरण व खरीफ 2026 की तैयारियों की समीक्षा

    रायपुर, 08 अप्रैल 2026।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में विभिन्न योजनाओं और आगामी खरीफ 2026…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?