Ro no D15139/23

समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है: मंत्री राजवाड़े

रायपुर,05 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो। यही सुशासन की असली पहचान है। ये बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जयनगर में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।शिविर के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े द्वारा पात्र ग्रामीणों को बी-वन दस्तावेज एवं राशनकार्ड का वितरण भी किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निराकरण के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए।

गौरतलब है कि इस समाधान शिविर में कुल 15 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में भूमि, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवा, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति, आवास और अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का समाधान तत्काल किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, उपाध्यक्ष श्री मनमत बछार, एसडीएम सुश्री शिवानी जायसवाल, जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह, बीईओ श्री सुनील पोर्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान