Ro no D15139/23

रबी बीज उत्पादन को बढ़ावा: किसानों के पंजीयन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी

*खरीफ उपार्जन में लगे किसानों को राहत, अधिक भागीदारी से आत्मनिर्भर बीज उत्पादन को मिलेगी गति*

रायपुर, 27 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

पूर्व में इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई थी। किंतु वर्तमान में किसान खरीफ फसलों के उपार्जन एवं धान खरीदी कार्यों में व्यस्त होने के कारण बड़ी संख्या में पंजीयन नहीं करा पाए थे। इसे देखते हुए किसानों द्वारा पंजीयन अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया।
रबी 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य के अनुसार प्रजनक, आधार एवं प्रमाणित-1 श्रेणी के उन्नत बीजों का उत्पादन किया जाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बीज उत्पादन के क्षेत्र में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा जैविक प्रमाणीकरण संस्था, रायपुर के माध्यम से संचालित यह कार्यक्रम किसानों को स्वयं उत्पादित कच्चे बीज को उन्नत बीज के रूप में विकसित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ ही कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पंजीयन तिथि में वृद्धि से अधिक संख्या में किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे, जिससे रबी फसलों की गुणवत्ता, उत्पादकता और बीजों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

निगम द्वारा प्रदेश के समस्त किसानों से अपील की गई है कि वे रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक क्षेत्र का पंजीयन कराएँ और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

      रायपुर. 13 अगस्त 2026. कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    हर घर तिरंगा अभियान : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां