Ro no D15139/23

रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ बना सशक्त मंच, प्रेरणादायी कहानियों से प्रदेश में बदलाव

जिले के सभी 32 क्लस्टरों में सुनी गई महिलाओं की सफलता की प्रेरणादायी कहानियां

जशपुरनगर 19 सितंबर 2025/ दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त मंच बन गया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को किया गया।  इस कार्यक्रम का दूसरे एपिसोड का प्रसारण गुरुवार 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी 32 क्लस्टरों में महिलाओं की प्रेरणादायी सफलता की कहानियाँ सुनी गईं। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने भी ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की उन महिलाओं की कहानियाँ साझा की गईं जिन्होंने स्व-सहायता समूहों और योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। इस कार्यक्रम में  कबीरधाम जिले की बुधवारिन बाई बैगा, जिन्होंने पीएम जन मन आवास योजना के तहत मकान प्राप्त किया।
श्रीमती सुकरती बाई बैगा, जो डीलर दीदी बनकर सफल हुईं। सुरजपुर जिले की श्रीमती विद्यावती सिंह और पुष्पा यादव, जिन्होंने समूह से ऋण लेकर आवास निर्माण सामग्री का कारोबार में  सफलता हासिल की और बिलासपुर जिले की श्रीमती अनिता गंधर्व, जिन्होंने रानी मिस्त्री बनकर किस तरह अपनी पहचान बनाई। सफलता की इन सभी कहानियों ने प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
दीदी के गोठ कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रसारित इस मासिक रेडियो कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जिज्ञासा या प्रश्न के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 233 2398 पर दोपहर 12 से 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान