Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान में रायगढ़ को विशेष सम्मान

प्रबंधन सूचना प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में राज्य में दर्ज की सर्वाधिक प्रविष्टि
महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित जेंडर अभियान के प्रभावी और योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए रायगढ़ जिले को राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान कार्यशाला में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी    अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, जिला पंचायत तथा बिहान मिशन की टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान कार्यशाला का आयोजन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर में किया गया, जहां रायगढ़ जिले को जेंडर अभियान की प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) का पूर्ण क्रियान्वयन करते हुए राज्य में सर्वाधिक प्रविष्टि दर्ज करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले द्वारा समयबद्ध, सटीक और पारदर्शी सूचना प्रविष्टि के साथ-साथ जेंडर संवेदनशील कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रदान किया गया। जिले की ओर से यह सम्मान एनआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक   अविक बासु, जेंडर मास्टर ट्रेनर   मेनका सिदार एवं एफएनएचडब्ल्यू मास्टर ट्रेनर श्रीमती गीतमला दीदी ने सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर में उपस्थित होकर ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि ‘नई चेतना 4.0’ एक माह की अवधि का राष्ट्रीय स्तर का विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, समानता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करना है। यह अभियान दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार के 11 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, जागरूकता, संस्थागत समन्वय और आजीविका सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। रायगढ़ जिले को यह सम्मान जिला प्रशासन, जिला पंचायत, बिहान मिशन की टीम, जेंडर मास्टर ट्रेनर्स तथा जमीनी स्तर पर कार्यरत स्व-सहायता समूहों और कर्मचारियों के सुनियोजित प्रयास, बेहतर आपसी समन्वय और प्रभावी कार्यान्वयन के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!