वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल से रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात

रायगढ़ जिले में पावर कंपनी का नया शहर संभाग तथा धरमजयगढ़ में नय संभाग प्रारंभ करने का आदेश
मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिया गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से जिले में पावर कम्पनी के नए शहर संभाग तथा धरमजयगढ़ में नए संभाग की स्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता-हितैषी बनाया जाएगा।
छ.ग.रा.विद्युत मंडल रायगढ़ के अधीक्षण अभियंता   गुंजन शर्मा ने जानकारी देेते हुए बताया कि रायगढ़ शहर में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या और अधोसंरचना को देखते हुए लंबे समय से एक अलग शहर संभाग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान में रायगढ़ शहर में लगभग 54 हजार निम्नदाब उपभोक्ता, 56 उच्चदाब विद्युत उपभोक्ता, 33/11 के.व्ही. के 17 उपकेंद्र, 1521 ट्रांसफार्मर एवं 232 किलोमीटर 11 केवी लाइन विद्यमान हैं। इतनी विशाल व्यवस्था का संचालन अब तक केवल दो जोन कार्यालयों के माध्यम से किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में विलंब होता था।
इस मूलभूत समस्या को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री   ओ.पी. चौधरी ने स्वयं पहल कर जिले के नागरिकों के लिये विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु रायगढ़ में नये शहर संभाग तथा सुदूर वन क्षेत्र धरमजयगढ़ में नये संभाग की सौगात दी है। नये आदेश के अनुसार अब रायगढ़ शहर के लिये शहर संभाग की स्थापना के साथ-साथ दो जोन के स्थान पर चार जोन प्रारंभ करने के आदेश जारी किये गये हैं। जिससे रायगढ़ का शहरी क्षेत्र अब चार जोन में विभाजित हो जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप छोटे-छोटे क्षेत्र होने से उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण में अब कम समय लगेगा। संसाधनों का विस्तार होने से विद्युत समस्याओं का त्वरित निराकरण भी संभव होगा। शहर संभाग गठित किये जाने से जोन कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सटीक निगरानी रखी जा सकेगी जिससे इनके कार्यों में कसावट आयेगी।
इसी क्रम में सुदूर वनांचल एवं तेजी से औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर धरमजयगढ़ में भी नया संभाग स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। अभी तक धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, कापू, हाटी सहित आसपास के क्षेत्रों का संचालन रायगढ़ स्थित संभागीय कार्यालय से किया जाता था, जिससे उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी रायगढ़ आना पड़ता था। धरमजयगढ़ में संभागीय कार्यालय की स्थापना से अब स्थानीय उपभोक्ताओं को अपने विद्युत संबंधी कार्यों के लिए रायगढ़ नहीं आना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण संभव हो सकेगा। यह निर्णय धरमजयगढ़ अंचल के नागरिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Related Posts

    मनरेगा मजदूरों को विकसित भारत-जीरामजी योजना की दी गई जानकारी वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी

    जिले के कुल्हाड़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में संलग्न ग्रामीण मजदूरों को विकसित भारतदृजीरामजी (वीबी जीरामजी) योजना के उद्देश्यों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026

    जिले के आवेदकों हेतु 29 जनवरी को होगा साक्षात्कार, हिस्सा लेने हेतु पंजीयन अनिवार्य   उपसंचालक रोजगार ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘शांति बोर्ड’ का मेंबर बनेगा पाकिस्तान, कर्ज से दबे पाक को चुकानी होगी 8400 करोड़ की ‘एंट्री फीस’

    ट्रंप के ‘शांति बोर्ड’ का मेंबर बनेगा पाकिस्तान, कर्ज से दबे पाक को चुकानी होगी 8400 करोड़ की ‘एंट्री फीस’

    ट्रंप की पीस काउंसिल में शामिल हो सकते हैं पुतिन, अमेरिका में फ्रीज अपनी ही रूसी संपत्ति से देगा 1 अरब डॉलर

    ट्रंप की पीस काउंसिल में शामिल हो सकते हैं पुतिन, अमेरिका में फ्रीज अपनी ही रूसी संपत्ति से देगा 1 अरब डॉलर

    Chaibasa Crime News: सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

    Chaibasa Crime News: सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

    चीन की नजर भारत की ‘गर्दन’ पर, सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास पहुंचा ड्रैगन का राजदूत, समझिए INDIA के लिए ये खतरे की घंटी क्यों?

    चीन की नजर भारत की ‘गर्दन’ पर, सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास पहुंचा ड्रैगन का राजदूत, समझिए INDIA के लिए ये खतरे की घंटी क्यों?

    घमंड में चूर हुए ट्रंप, दावोस में कहा- अमेरिका दुनिया का आर्थिक इंजन, यूएस को फॉलो करने की दी नसीहत

    घमंड में चूर हुए ट्रंप, दावोस में कहा- अमेरिका दुनिया का आर्थिक इंजन, यूएस को फॉलो करने की दी नसीहत

    सुनीता विलियम्स NASA से हुईं रिटायर, 27 साल में रिकॉर्ड्स की भरमार; 608 दिन स्पेस में, 4000 घंटे की फ्लाइट और बहुत कुछ…

    सुनीता विलियम्स NASA से हुईं रिटायर, 27 साल में रिकॉर्ड्स की भरमार; 608 दिन स्पेस में, 4000 घंटे की फ्लाइट और बहुत कुछ…