Ro no D15139/23

जिला जेल में पहली बार बंदियों के लिए खेल उत्सव

आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट सहित शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, 21 दिसंबर को होगा फाइनल मैच
जिला जेल रायगढ़ में पहली बार बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन एवं मानसिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से 21 दिसंबर तक आईपीएल की तर्ज पर नॉकआउट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता में बंदियों की 10 टीमें भाग ले रही हैं, वहीं शतरंज में 52 बंदी एवं कैरम में 76 बंदी प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। इस खेल उत्सव को लेकर बंदियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक दीर्घा में बैठे बंदी तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं, जिससे न केवल उनका मनोरंजन हो रहा है बल्कि बंदियों के बीच सौहार्द, अनुशासन एवं खेल भावना भी विकसित हो रही है। प्रतियोगिता के समापन दिवस 21 दिसंबर को विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा प्रतिभागी बंदियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो सकेगा पत्रकारों का रियायती दर पर इलाज रायपुर प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर रामकृष्ण प्रबंधन ने दी सहमति

      रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो सकेगा पत्रकारों का रियायती दर पर इलाज रायपुर प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर रामकृष्ण प्रबंधन ने दी सहमति रायपुर प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर का…

    Read more

    किसानों के हित में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर शिकंजा

    859 बोरी रासायनिक उर्वरक एवं 700 बोरी जैविक खाद जब्त, 03 उर्वरक लाइसेंस निलंबित   धमतरी, 14 जून 2026/ खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर