Ro no D15139/23

रक्षाबंधन पर रायपुर पुलिस की अनोखी सौगात

*ऑपरेशन मुस्कान से 581 गुमशुदा बच्चों ढूंढकर परिजनों को सौंपा*

*बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी*

रायपुर, 8 अगस्त 2025/ रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान एवं अभियान तलाश के तहत 581 गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाकर इस पर्व को सच्चे अर्थों में सार्थक बना दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे इस मानवीय अभियान ने न केवल बच्चों को उनके परिवार से जोड़ा, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को एक नई गरिमा भी प्रदान की।

इस अभियान के माध्यम से जिन बहनों को वर्षों से अपने गुमशुदा भाई की प्रतीक्षा थी, उन्हें न केवल उनका भाई मिला, बल्कि कई बहनों को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर पुलिस जवानों के रूप में नए भाई भी मिल गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर स्नेह और कृतज्ञता प्रकट की।

रायपुर पुलिस द्वारा पिछले दो माह में प्रोजेक्ट मुस्कान एवं अभियान तलाश के तहत 581 बच्चों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दो बहनों ने अपने लापता भाइयों के सकुशल मिलने पर थाना प्रभारी को राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रक्षाबंधन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि रायपुर पुलिस ने उन्हें उनका खोया हुआ भाई वापस दिलाया। गुढ़ियारी थाना प्रभारी श्री बी.एल. चंद्राकर ने बताया कि जैसे ही किसी बालक या बालिका की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होती है, तुरंत प्रोजेक्ट मुस्कान के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की जाती है। आवश्यक जाँच के उपरांत बच्चे को खोजकर सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंपा जाता है।

रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र के राम केशरवानी 23 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर उन्हें खोजकर परिजनों से मिलाया। उनकी बहन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारी को राखी बांधी।

इसी तरह रायपुर के ही राजा तालाब निवासी अमन राज की पुत्री कुछ दिन पूर्व बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने भिलाई से उसे ढूंढकर रायपुर में परिवार को सौंपा। अपनी खोयी बिटिया को पाकर भावुक पिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

एक अन्य प्रकरण में गोगांव निवासी रामप्रसाद के पुत्र जयंत अपने दोस्तों के साथ घर से चला गया था। परिजनों द्वारा गुढ़ियारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से ढूंढकर बाल संप्रेक्षण गृह होते हुए परिजनों के सुपुर्द किया। उसकी बहन ने थाना प्रभारी को राखी बांधकर मुख्यमंत्री एवं पुलिस विभाग का आभार जताया।

इस बार रक्षाबंधन पर रायपुर पुलिस ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता से यह सिद्ध कर दिया कि वे न केवल कानून-व्यवस्था के रक्षक हैं, बल्कि समाज के सच्चे रक्षक भी हैं। जिन बहनों को अपने भाई से मिलने की आस भी नहीं थी, उन्हें न सिर्फ उनका खोया भाई मिला, बल्कि प्रदेश पुलिस का स्नेह भी।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?