Ro no D15139/23

रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों को मिलेगा रियायती दर पर इलाज

 

 

आईटीएसए (ITSA) ग्रुप से करार,

अन्य अस्पतालों से भी जारी है चर्चा

रायपुर।

रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हित में एक और महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल करने जा रहा है। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी द्वारा शहर के प्रमुख अस्पताल प्रबंधन से रियायती दर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा और निर्वाचित कार्यकारणी अलग-अलग अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर सहमति बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिसमें, रामकृष्ण हॉस्पिटल, एम एम आई, बालाजी , नारायणा ,और सुयश, वी वाय हॉस्पिटल शामिल है,,
इसी कड़ी में रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन समूह आईटीएसए (ITSA) ग्रुप के साथ प्रेस क्लब की सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच हुई सहमति के तहत आईटीएसए प्रबंधन ने प्रेस क्लब को अपना सहमति पत्र सौंप दिया है। अब प्रेस क्लब से जुड़े सदस्य आईटीएसए अस्पताल में उपचार कराने पर निर्धारित रियायती दरों का लाभ ले सकेंगे।
सहमति के अनुसार प्रेस क्लब के सदस्यों को निम्नानुसार छूट प्रदान की जाएगी—
कंसल्टेंट फीस में 40% छूट
लेबोरेटरी टेस्ट में 25% छूट
रेडियोलॉजी जांच में 25% छूट
ओपीडी फार्मेसी में 10% छूट

रायपुर प्रेस क्लब के और से महासचिव गौरव शर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु,संयुक्त सचिव द्वय निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने
इस सराहनीय पहल के लिए आईटीएसए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आईटीएसए प्रबंधन और रायपुर प्रेस क्लब की ओर से एक साझा पहचान कार्ड जारी किया जाएगा। इसी कार्ड के आधार पर सदस्य संबंधित अस्पताल में रियायती दरों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
अध्यक्ष मोहन तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब का उद्देश्य अपने सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना है। इसी दिशा में शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों के साथ भी रियायती उपचार को लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही अन्य अस्पतालों से सहमति बनने के बाद इसकी जानकारी भी सदस्यों को दी जाएगी।
रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी सकारात्मक पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

रायपुर प्रेस क्लब

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…