Ro no D15139/23

रायपुर पश्चिम को मिलेगी बड़ी सौगात: जरवाय में 9 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘अमृत उद्यान’


​विधायक राजेश मूणत ने अधिकारियों के साथ किया 10 एकड़ भूमि का निरीक्षण, स्थल चयन पर लगी मुहर
​हीरापुर, जरवाय और अटारी क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई ऊंचाई, सर्वसुविधायुक्त होगा नया गार्डन
​रायपुर:
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए मनोरंजन और हरियाली की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अमृत मिशन फेज-2 के अंतर्गत जरवाय स्थित 10 एकड़ की रिक्त शासकीय भूमि पर 9 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य और अत्याधुनिक उद्यान (गार्डन) का निर्माण किया जाएगा।
​आज पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश मूणत ने प्रशासनिक अमले के साथ प्रस्तावित स्थल का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश नायडू, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, तहसीलदार श्री सौरभ कश्यप सहित जोन-8 और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
​विकास की नई इबारत: कॉलेज और ITI के बाद अब भव्य उद्यान
विधायक श्री मूणत ने स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उद्यान के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हीरापुर, जरवाय और अटारी का यह पूरा क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आवासीय और शैक्षणिक दृष्टि से बहुत तेजी से विकसित हुआ है। इस क्षेत्र में पूर्व में ही शासकीय आदर्श महाविद्यालय और ITI जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए जा चुके हैं। अब यहां के नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक स्थान की कमी थी, जिसे इस उद्यान के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
​स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम
विदित हो कि अमृत मिशन फेज-2 के तहत इस परियोजना के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत कराई जा चुकी थी। लंबे समय से उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही थी, जो आज जरवाय में 10 एकड़ शासकीय भूमि के चयन के साथ पूरी हो गई है।

​विधायक राजेश मूणत का वक्तव्य:
​”मेरा लक्ष्य रायपुर पश्चिम के हर वार्ड और हर मोहल्ले को आत्मनिर्भर और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। हीरापुर-जरवाय क्षेत्र के लोग लंबे समय से एक अच्छे उद्यान की मांग कर रहे थे। हमने अमृत मिशन के तहत इसके लिए राशि पहले ही मंजूर करवा ली थी, और आज उपयुक्त भूमि का चयन भी कर लिया गया है। यह उद्यान न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि इसमें ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए खेलकूद की बेहतरीन व्यवस्था होगी। हम इसे एक ‘मॉडल गार्डन’ के रूप में विकसित करेंगे।”

निरीक्षण के दौरान निगम मुख्यालय, जोन-8 और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और विधायक श्री मूणत को आश्वस्त किया कि जल्द ही उद्यान का विस्तृत प्रोजेक्ट प्लान तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम