Ro no D15139/23

तीसरे हफ्ते में भी गरजी ‘राजा शिवाजी’, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला नया रिकॉर्ड

Raja Shivaji Box Office Collection Day 19: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है.

पहले दो हफ्तों में ही निकाल लिया था बजट

फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही दमदार शुरुआत की थी. पहले हफ्ते में ‘ ’ ने 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और इसने 24.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इसी के साथ फिल्म ने अपना 75 करोड़ रुपये का बजट दूसरे हफ्ते में ही रिकवर कर लिया था.

19वें दिन कितनी हुई कमाई?

तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसका प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है. 15वें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़, 16वें दिन 2.70 करोड़ और 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं 18वें दिन इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा.

अब रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही ‘राजा शिवाजी’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म ने कितना कमाया प्रॉफिट?

75 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘राजा शिवाजी’ अब मुनाफे में चल रही है. फिल्म अब तक लगभग 13 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमा चुकी है. प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म करीब 17 फीसदी से ज्यादा फायदे में है. हालांकि सुपरहिट का टैग हासिल करने के लिए इसे अभी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा.

100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

‘राजा शिवाजी’ अब 100 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है. फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी करीब 13 करोड़ रुपये की जरूरत है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि चौथे वीकेंड तक फिल्म यह उपलब्धि हासिल कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह मराठी सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड साबित होगा.

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल