Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान में कृषि और ग्रामीण विकास के कार्यों के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा- वराज सिंह चौहान
सर्वे के सत्यापन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में अतिरिक्त मकानों को जल्द स्वीकृति-चौहान
राजस्थान को मनरेगा के तहत केंद्र सरकार ने दिए 4,384 करोड़ रुपये

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कृषि भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री शैलेष सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट सहित दोनों केंद्रीय मंत्रालयों और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) के तहत 3,286 करोड़ रुपये मजदूरी मद में, 944 करोड़ रुपये मैटिरियल कॉम्पोनेंट में तथा प्रशासनिक मद में 154 करोड़ रुपये यानि कुल 4,384 करोड़ रुपये की राशि राजस्थान को इसी वित्तीय वर्ष में पिछले दिनों जारी कर दी गई है। इस पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान को राज्य की ओर से धन्यवाद दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान श्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण योजना के तहत राजस्थान में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। वृहद स्तर पर सर्वे किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आगे बनने वाले आवासों के सर्वे के सत्यापन का कार्य जैसे ही पूरा हो जाएगा, वैसे ही तुरंत अतिरिक्त मकानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी जाएगी। राजस्थान में 7.46 लाख मकान बनाए जाने हैं, जिनमें से पीएम-जनमन योजना के तहत भी निर्माण होना है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।
कृषि से जुड़े मुद्दों में ‘पर ड्रॉप-मोर क्रॉप’, बारिश का पानी संग्रहित करने के लिए तालाब रूपी डिग्गी निर्माण और खेतों में तार की बाड़ लगाने को लेकर योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति पर चर्चा हुई। वहीं, जयपुर के बस्सी क्षेत्र में कृषि की उल्लेखनीय प्रगति को लेकर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार की मदद से ग्राम पंचायत स्तर पर ‘कृषि पर्यवेक्षकों’ की व्यवस्था की मंशा भी जताई। विभिन्न विषयों के साथ-साथ अंतरराज्यीय व्यापार को मजबूत करने, राजस्थान की बेहतर मूंगफली किस्मों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अधिसूचित करने एवं राजस्थान के लोकप्रिय अरंडी के तेल के संवर्धन को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह को राजस्थान में मॉनसून की अच्छी प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राजस्थान में अपेक्षानुरूप अच्छी बारिश हुई है, जिसका असर निश्चित तौर पर अच्छी फसल के रूप में देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Mamata Banerjee: कोलकाता. तृणमूल ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मदन मित्रा को दमदम लोकसभा संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की…

    Read more

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    India Growth: होर्मुज जलडमरूमध्य में गतिरोध का भारी असर वैश्विक अर्थव्यवस्था झेल रही है. इसका असर सबसे अधिक तेल और ऊर्जा क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था