Ro no D15139/23

राजिम कुंभ (कल्प) 2026 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण

1 से 15 फरवरी तक संगम नगरी राजिम बनेगी आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र
आइए, आस्था की डुबकी लगाइए, संस्कृति से जुड़िए और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कीजिए।

रायपुर, 31 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ की पावन धरती एक बार फिर आस्था और अध्यात्म के महासंगम का साक्षी बनने जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों सहित देशभर के श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ (कल्प) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ राजिम पहुँचकर इस दिव्य महापर्व के साक्षी बनें।

यह दिव्य एवं भव्य आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी (माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि) तक आयोजित होगा। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम, छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल है, जिसे “छत्तीसगढ़ का प्रयाग” भी कहा जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ संतों, महात्माओं, नागा सन्यासियों और लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होगा।

“आस्था, संस्कृति और समरसता का संगम”

राजिम कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है। श्रद्धालु यहाँ संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं, संतों के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा आध्यात्मिक प्रवचनों से जीवन को नई दिशा देते हैं। राजिम का त्रिवेणी संगम प्राचीन काल से साधना और तपस्थली रहा है। यहाँ स्थित राजीव लोचन मंदिर और अन्य प्राचीन मंदिर इस क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत को दर्शाते हैं। मान्यता है कि संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। राजिम कुंभ (कल्प) का भव्य समापन 15 फरवरी, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा।

इस बार आयोजन का मुख्य संदेश भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देना है। राजिम कुंभ के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे है।

  • Related Posts

    हज-2027 की प्रथम किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी-मिर्ज़ा एजाज़ बेग

      रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 06 से प्राप्त सूचना…

    Read more

    विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल

        रायपुर, 12 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश,…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम