Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित – जल शक्ति मंत्रालय की जन भागीदारी से जल संचय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

– जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से किया जाएगा सम्मानित
– सामूहिक प्रयासों से मिले कारगर परिणाम
-जल संरक्षण अभियान ने लिया जन-आंदोलन का स्वरूप
राजनांदगांव 26 सितम्बर 2025। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित हुआ है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। राजनांदगांव के जनता एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से कारगर परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस सफलता का श्रेय राजनांदगांव जिले के सामुदायिक संगठनों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग-व्यापार जगत के उद्यमियों और स्थानीय प्रशासन के मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अंतिम कर्मचारी एवं मेहनतकश श्रमिको के संयुक्त प्रयासों को है।
गौरतलब है कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सैकड़ों संरचनाओं का निर्माण जन सहयोग से किया गया। ग्रामीण स्तर पर पानी बचाने के लिए विभिन्न अभियानों का संचालन किया गया। जनभागीदारी को केंद्र में रखकर स्थायी समाधान तैयार किए गए। इन्हीं सतत प्रयासों ने राजनांदगांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और जिले को टॉप-3 जिलों में शामिल किया। जिले की पद्मश्री फूलबासन यादव एवं उनके समूह ने नीर एवं नारी जल यात्रा निकालकर समाज में जागरूकता की अनूठी मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व और समूह की सक्रियता ने जल संरक्षण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। महिलाओं की यह भागीदारी इस सफलता की प्रमुख आधारशिला साबित हुई। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह प्रतिस्पर्धा देशभर के जिलों में जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। संरचनाओं, नवाचार, जन-जागरूकता और स्थायित्व को प्रमुख मानदंड बनाया गया। राजनांदगांव जिले की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित करती है कि जन-भागीदारी से ही स्थायी जल समाधान संभव है। यह सफलता पूरे राज्य और देश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। अब आवश्यकता है कि हम सभी राजनांदगांव के जनसामान्य जल के उपयोग और संरक्षण को तथा भू-जल संवर्धन को अधिक से अधिक प्राथमिकता देकर अपने आने वाले कल के लिए अधिक से अधिक संरक्षित करें क्योंकि जल है तो ही कल है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान