Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव ने ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज एफपीओ की चना प्रसंस्करण इकाई एवं अंजोरा में हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का किया अवलोकन

– सुकुलदैहान एवं अंजोरा में एनआरएलएम अंतर्गत आजीविका मूलक कार्यों की सराहना की
– प्रमुख सचिव ने समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
– प्रमुख सचिव ने ग्राम मुसराखुर्द में महिलाओं को ई-रिक्शा का किया वितरण एवं लखपति दीदीयों से की चर्चा
राजनांदगांव 26 सितम्बर 2025। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह एवं मिशन संचालक मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्री अश्वनी देवांगन ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज एफपीओ की चना प्रसंस्करण इकाई एवं अंजोरा में हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह एवं राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लाइवलीहुड मॉडल के संबंध में जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसराखुर्द डोंगरगढ़ में पदयात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लखपति दीदी से चर्चा की तथा महिलाओं को ई-रिक्शा का वितरण किया। प्रमुख सचिव ने ग्राम सुकुलदैहान में 15 हजार 875 महिला किसानों द्वारा स्वर्ण उपज महिला उत्पादक कंपनी प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। 15 हजार 875 महिला किसानों ने सोयाबीन, चना एवं अन्य फसलों की खरीदी कर चना प्रसंस्करण इकाई में कार्य कर रही है।
प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में मल्टीयूटिलीटी सेंटर में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल, गोपीगुरू चंदन, सिंदूर, रोली, कुमकुम निर्माण एवं पैकेजिंग के कार्य का जायजा लिया। उन्होने यहां किए जा रहे आजीविका मूलक कार्यों की सराहना की। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि श्री गणेशा हर्बल गुलाल प्राईवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध के आधार पर 16 समूह एवं 75 महिलाएं कार्य  कर रही है। उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत की। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस पैकेजिंग सेंटर उन्हें बहुत लाभ हो रहा है। अब तक 181 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन किया गया है एवं लगभग इससे 1 करोड़ 5 लाख 70 हजार रूपए की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि आजीविका गतिविधियों से जुड़कर उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि यह हर्बल गुलाल यूनिट समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है और उन्हें स्वामित्व भी प्राप्त है तथा वे यहां कार्य भी कर रही हैं। इस पैकेजिंग यूनिट के लगने से उन्हें फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे पैमाने पर दोना-पत्तल यूनिट संचालित है। 15 महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा बफर प्लेट का निर्माण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए सामग्री ए2 घी, स्वरधारा मसाला, चना दाल, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, मशरूम आदि उत्पादन करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!