राजनाथ सिंह लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्री होंगे

श्री संजय सेठ नए रक्षा राज्य मंत्री होंगे

New Delhi (IMNB ). 2019 से 2024 तक के सफल कार्यकाल के बाद, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा श्री राजनाथ सिंह को लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सांसद श्री राजनाथ सिंह ने 01 जून, 2019 को पहली बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

श्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर किया। वे पेशे से शिक्षक रहे हैं। वे 1977-1980 और 2001-2003 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। वे 1991-1992 में उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। 1999 से 2000 तक वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में भूतल परिवहन मंत्री रहे।

बाद में 2000-2002 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2003 में, उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री के रूप में अपनी सेवा दी। वे 1994-1999 और 2003-2008 तक दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए। 2009 में वे 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 07 अक्टूबर, 2009 को आचार समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। श्री राजनाथ सिंह को 27 मई, 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में गृह मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उनका विवाह श्रीमती सावित्री सिंह से हुआ है और उनके दो बेटे हैं।

झारखंड के रांची से सांसद श्री संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार दिया गया है। श्री संजय सेठ 2019 में पहली बार रांची से सांसद बने और वे सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं। 2024 में भी वे रांची से ही लोकसभा के लिए चुने गए।

Related Posts

विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का शुभारंभ* *कृषि निर्यात, आधुनिक ब्रीडिंग तकनीक एवं जैव विविधता पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी* रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि में एक सप्ताह की वृद्धि 27 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जगदलपुर 23 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *