Ro no D15139/23

राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

Rajya Sabha Election: बिहार की सियासत में इन दिनों पारा सिर्फ मौसम का ही नहीं, बल्कि राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए भी चढ़ गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और एआईएमआईएम (AIMIM) के बीच बढ़ती नजदीकियां एनडीए के खेमे में हलचल पैदा कर रही हैं.

5वीं सीट पर दिलचस्प गणित

राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर दोनों गठबंधनों के बीच संख्या बल का दिलचस्प गणित सामने आ रहा है. जीत के लिए 41 वोटों की जरूरत है. महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं, जबकि उसे उम्मीद है कि एआईएमआईएम के पांच और बसपा के एक विधायक का समर्थन मिलने पर उसके उम्मीदवार की जीत संभव हो सकती है.

तेजस्वी से मुलाकात के बाद ‘पॉजिटिव’ संकेत

तेजस्वी यादव के बुलावे पर उनके आवास पहुंचे अख्तरुल ईमान ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही. उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है और इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ी है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व और असदुद्दीन ओवैसी के स्तर पर लिया जाएगा.

  • Related Posts

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘कल्चरल टूरिज्म विनर’ अवार्ड   *गोवा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया सम्मानित, पर्यटन मंत्री श्री राजेश…

    Read more

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    Bengal News: राज्य में विधायको के फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआइडी की तलाशी से संबंधित केस की सुनवाई से कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने स्वयं को अलग कर…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं