Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025ः अलका चंद्राकर की मधुर आवाज से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

स्थानीय कलाकारों ने भी दी आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शक हुए उत्साहित

कोरबा । पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा इस वर्ष को रजत वर्ष के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के ’घण्टाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान’ में राज्योत्सव-2025 का जिला स्तरीय तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया है।

आयोजन के दूसरे दिन 03 नवम्बर को मंच पर छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। प्रख्यात छत्तीसगढ़ी लोक गायिका अलका चंद्राकर ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक जस गीत एवं लोकगीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठे और पूरा वातावरण छत्तीसगढ़ी सुरों से गूंज उठा। मां जगदम्बा की आराधना के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए  तरी हरि ना .. सुआ लहकत है डार मा , जैसे सुआगीत एवं जसगीतो के साथ ही अनेक लोकगीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अलका चंद्राकर के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया।  इशिता कश्यप,  स्नेहा भक्ता,  अशवीका साव, अरशिका आर्या, मौली राठौर,  मोहम्मद इस्माइल शेख,  अपूर्वा सिंह,  धारा सोनवानी,  पृथा मिश्रा, भारती चौरसिया, मोनिका अग्रवाल, गायत्री दीवान, कृष्ण नंद चौहान,  जया राठौर,   धनसाय साहू, थिरमन दास जैसे कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लोकनृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक कला से सजे कार्यक्रम ने राज्योत्सव के दूसरे दिवस को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, डॉ राजीव सिंह, श्री गोपाल मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान