Ro no D15139/23

जिले में 2 से 4 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्योत्सव

शासकीय विभागों की लगाई जाएगी विकास प्रदर्शनी
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री  अभिषेक कुमार ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव मनाए जाने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने कहा कि जिले में रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव हर्ष और उल्लास से मनाया जाना है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहेंगे।
कार्यकम में सभी अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं और विकास से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जानी है। इसके लिए सभी विभाग प्रमुखों को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा इसके लिए संबंधित विभागों को कलाकारों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंन कार्यक्रम स्थल पर मंच पंडाल एवं स्टॉल निर्माण की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था,बांस बल्ली विद्युत आपूर्ति, जनरेटर,माइक साउंड सिस्टम की व्यवस्था,लोक कला नृत्य व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम स्थल पर पानी टैंकर,चलित सुलभ शौचालय,साफ सफाई की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था , इंटरनेट आदि सम्पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जन मन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा

      जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जन मन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?