Ro no D15139/23

बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय स्पर्धा में राकेश रहे प्रथम, अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

*’पूना परियान नई उड़ान’ से मिली वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा, नजर अब बड़ी प्रतियोगिताओं पर*

रायपुर. 4 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम चिहरो के राकेश कुमार चुरेंद्र ने वेटलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 22 साल के राकेश ने बताया कि वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा उसे कांकेर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘पूना परियान नई उड़ान’ पहल से मिली, जहां कोच श्री रिखी राम साहू ने उसे प्रशिक्षण दिया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले राकेश की बस्तर ओलंपिक में सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

राकेश ने बताया कि वे रोज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नियमित अभ्यास करते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद राकेश ने दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए सीमेंट से भरे वजन और लकड़ी के बार के सहारे अभ्यास किया। उसने जिला स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में 65 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी सफलता से गर्व और उत्साह से भरे राकेश अपने संघर्ष व मेहनत को याद करते हुए कहते हैं कि आर्थिक स्थिति और उपकरणों की कमी ने कई बार मुश्किलें पैदा की, परन्तु हार नहीं मानी।

राकेश अभी बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। बस्तर ओलंपिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करना तथा आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चिहरो गांव और कांकेर जिले का नाम रोशन करना उसका लक्ष्य है। वे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि अगर लक्ष्य मजबूत हो और मेहनत सच्ची, तो साधन की कमी आपको रोक नहीं सकती। राकेश की प्रेरणादायी कहानी बस्तर के युवाओं के लिए संदेश है कि इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त