Ro no D15139/23

हाथ में वरमाला लिए शादी करने निकलीं राखी सावंत, दुल्हन लुक वायरल

Rakhi Sawant Marriage Look: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राखी सावंत का नाम आते ही लोगों को कुछ अलग और चटपटा देखने को मिल जाता है. वह अपने बयानों और अनोखे अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. एक बार फिर राखी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. दरअसल, इस वीडियो में राखी सावंत दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में वरमाला भी दिखाई दे रही है. उन्हें इस अंदाज में देखकर कई लोगों को लगा कि शायद वह एक बार फिर शादी करने जा रही हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

गोल्डन साड़ी में राखी का दुल्हन लुक

वीडियो में राखी गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी अलग नजर आ रहा है. उनके बालों को लाल गुलाब से सजाया गया है, जो पूरे लुक को और खास बना रहा है. ड्रेसिंग सेंस से लेकर मेकअप तक, उनका पूरा स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, फिलहाल शादी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है.

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “मोहतरमा साल में कितनी बार दुल्हन बनती हैं?” तो किसी ने कहा, “ये तो एआई वाली दुल्हन लग रही है.” वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को डरावना भी बताया.

पहले भी दो बार कर चुकी हैं शादी

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो राखी सावंत दो बार शादी कर चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए. दोनों ‘बिग बॉस 15’ में भी साथ नजर आए थे. इसके बाद 2022 में उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी 2023 में टूट गया. राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

  • Related Posts

    सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, एफिडेविट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

    Sara Ali Khan: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कभी काशी, कभी महाकाल तो कभी केदारनाथ, सारा…

    Read more

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज