Ro no D15139/23

राम-जानकी पथ: अयोध्या से जनकपुर तक फोरलेन, सीतामढ़ी के 35 गांवों को मिलेगी नई पहचान

Ram Janki Path: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी होते हुए जनकपुर (नेपाल) तक एक नया फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जा रहा है, जिसे राम-जानकी पथ नाम दिया गया है. यह सड़क गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों से होकर गुजरेगी. इस परियोजना के तहत सीतामढ़ी जिले के कुल 35 गांव इस मार्ग से सीधे जुड़ेंगे. इनमें सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ परसौनी, रीगा, बथनाहा, परिहार और सुरसंड प्रखंड के कई गांव शामिल हैं. इन गांवों की सूची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी कर दी गई है.

क्या जानकारी आई सामने

जानकारी के अनुसार, इस फोरलेन सड़क का निर्माण करीब 240 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा. यह मार्ग उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी होते हुए भिट्ठामोड़ (नेपाल सीमा) तक जाएगा. सीतामढ़ी-भिट्ठामोड़ रूट में एनएच-27ए और एनएच-227 के हिस्से भी शामिल रहेंगे.

फिलहाल सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिल चुकी है और अब डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का काम थीम इंजीनियरिंग कंसलटेंट को सौंपा गया है. निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है.

इन इलाकों में यात्रा में हो जायेगा आसान

इस मार्ग की सबसे खास बात यह है कि इसमें मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौरा धाम भी शामिल है, जहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. सड़क बनने के बाद अयोध्या से पुनौरा धाम, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और जनकपुर तक यात्रा कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी.

इस सड़क से होने वाले फायदे

इस फोरलेन के बन जाने से गोपालगंज से सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) तक का सफर कम समय में पूरा होगा. अयोध्या से आने वाले श्रद्धालु सीधे धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, ढाबा, गाइड, परिवहन और छोटे व्यवसायों में स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसके साथ ही नए पेट्रोल पंप, लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक गतिविधियां शुरू होंगी, जिससे क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और जमीन की कीमतों में भी वृद्धि होगी.

  • Related Posts

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    China Nuclear Weapon: संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को चीन पर अपने परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार करने का आरोप लगाया. अमेरिका ने यह भी दोहराया कि बीजिंग ने गुप्त…

    Read more

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    Imran Khan Eye: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को आंखों के पहले से तय फॉलो-अप इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक अध्यक्ष इमरान…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव