Ro no D15139/23

रामलला दर्शन योजना: 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

रायपुर , 12 अगस्त 2026/जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को आज सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। श्रद्धालु पहले बस के माध्यम से खैरागढ़ से राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उनका श्रीराम के दर्शन करने का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामभक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने हेतु “रामलला दर्शन योजना” की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या ले जाया जा रहा है।

योजना के तहत श्रद्धालुओं को संपूर्ण सुविधा पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें यात्रा, आवास, भोजन, नाश्ता तथा मंदिर दर्शन की व्यवस्था शामिल है। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, चिकित्सक दल एवं टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्री दिनेश वर्मा
अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री घम्मन साहू , श्री गोरे लाल , श्री विकेश गुप्ता, श्री महेश गिरि गोस्वामी, श्री बिसेसर साहू, जिला प्रशासन की ओर से श्री प्रकाशचंद्र तारम परियोजना अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ श्री पुनित राम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हाथियों से जनहानि में कमी जशपुर वनमंडल में प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान तेज

      रायपुर, 12 अगस्त 2026/वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं…

    Read more

    “पहला दूध, पहला हक” अभियान से 280 माताओं तक पहुंचा जागरूकता संदेश

      विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान माताओं और गर्भवती महिलाओं को दी गई स्तनपान और पोषण की महत्वपूर्ण जानकारी रायपुर, 12 अगस्त 2026/ माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य तथा…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम