Ro no D15139/23

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बांद्रा वाला नया घर बनकर तैयार, मगर एक कमी के कारण उड़ रहा मजाक

इंटरटेनमेंट डेस्क । अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला अक्टूबर, 2024 में बनकर तैयार हो गया है। मुंबई के बांद्रा में स्थित इस आशियाने की एक और झलक सामने आई है, जिसे देख लग रहा है कि इसकी फिनिशिंग का काम भी पूरा हो गया है। पिछले साल की तुलना में अब ये और ज्यादा साफ और अच्छा लग रहा है। हर फ्लोर पर हरियली भी देखने को मिल रही है। टेरेस गार्डन भी नजर आ रहा है। हालांकि एक चीज जो अभी तक सही नहीं हुई, उस पर सबकी नजर अटकी रही।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बांद्रा वाला घर बेटी राहा के नाम पर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में कैप्शन पर लिखा, ‘सपनों के घर में एक नई शुरुआत। आलिया और रणबीर का लव नेस्ट फाइनली बनकर तैयार हो गया है।’ इस घर में पेड़-पौधे लगाए गए हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से बाउंड्री ऊंची बनाई गई हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार ये ज्यादा सुंदर और नया-नया लग रहा है।
रणबीर कपूर के घर का उड़ाया मजाक
रणबीर और आलिया के नए घर की झलक सामने आई तो लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, ‘तना खर्चा हो गया कि नया गेट बनाने के पैसे ही नहीं बचे।’ एक ने लिखा, ‘गेट इतना सस्ता क्यों बनाया पटरे का?’ एक ने लिखा, ‘रणबीर कह रहा होगा कि मैं गेट नहीं बनवाऊंगा।’ एक ने लिखा, ‘मेन गेट को अलग से फंड जारी होगा?’ एक ने लिखा, ‘बस गेट ही नहीं चेंज हुआ।’
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल पाली हिल में रहते हैं। जब उनका ये आशियाना बन रहा था तो नीतू कपूर के साथ कपल कई बार कंस्ट्रक्शन साइट पर आ चुके हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब नितेश कुमार की ‘रामायण’ में नजर आएंगे। और आलिया भट्ट भी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी विक्की कौशल के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वह, ‘अल्फा’ में भी होंगी।

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….