Ro no D15139/23

बारिश और मार्ग बाधा के बावजूद समय पर पहुंचा राशन, वैकल्पिक मार्ग से खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित

रायपुर, 07 जुलाई 2026/ प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में मार्ग बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से उसी दिन खाद्यान्न सामग्री संबंधित उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाई गई।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 05 जुलाई 2026 को शासकीय उचित मूल्य दुकान बादा एवं चंदौरा के लिए खाद्यान्न सामग्री लेकर गोदाम जवाहरनगर से एक वाहन निर्धारित मार्ग से रवाना हुआ था। ग्राम चम्पापुर के समीप सड़क निर्माण कार्य के कारण आवागमन प्रभावित हो गया, जिससे वाहन का आगे बढ़ना संभव नहीं हो सका।
स्थिति की जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की और उसी दिन खाद्यान्न सामग्री सुरक्षित रूप से संबंधित उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचा दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश अथवा अन्य कारणों से किसी मार्ग पर अस्थायी बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में भी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन एवं खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हितग्राहियों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल