Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से एनीकट गेट की मरम्मत, किसानों और ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

*ब्याही महुआ एनीकट का गेट हुआ सुचारु, शिकायत के त्वरित निराकरण से बढ़ा जनविश्वास*

 

रायपुर, 07 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण से आम नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

 

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिशुली निवासी श्री विजय शंकर द्वारा ब्याही महुआ एनीकट के गेट की मरम्मत संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवेदक एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण में पाया गया कि एनीकट का गेट तकनीकी खामियों के कारण सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था। इसके पश्चात आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर खराब हिस्सों की पहचान की गई और मरम्मत कार्य कर क्षतिग्रस्त पुर्जों को बदल दिया गया। मरम्मत के बाद एनीकट का गेट पुनः सुचारु रूप से संचालित होने लगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई प्रबंधन में सुविधा मिली तथा ग्रामीणों को भी राहत प्राप्त हुई।

 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण पर शिकायतकर्ता श्री विजय शंकर ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्या का समय पर समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह पहल शासन की संवेदनशील, जनोन्मुखी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली का सशक्त उदाहरण है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न

    45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव…

    Read more

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    रायपुर. 19 अगस्त 2026. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ