Ro no D15139/23

वित्तीय समावेशन शिविरों में 419 खातों की पुनः केवाईसी संपन्न

— आम नागरिकों को वित्तीय साक्षरता की दी गई जानकारी

धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/ वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आज जिले के परेवाडीह एवं उमरदा ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वित्तीय समावेशन शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बैंक खातों की पुनः केवाईसी की गई तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत नए बीमा पंजीयन भी किए गए।

शिविरों का निरीक्षण वित्तीय सेवा विभाग, नई दिल्ली के निदेशक श्री हार्दिक मुकेश सेठ, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय रायपुर के उप महाप्रबंधक श्री बी. आर. रामकृष्ण नायक, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक श्री भरत चावड़ा, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति रायपुर के सहायक महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार तथा छ.ग.रा. ग्रामीण बैंक धमतरी के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री हरविंदर सिंह द्वारा किया गया। अधिकारियों ने शिविरों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की।

निदेशक श्री सेठ ने खातों के री-केवाईसी के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों को समय पर यह प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया, ताकि उन्हें विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त होता रहे। उन्होंने बैंकों द्वारा वित्तीय समावेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा तथा भारतीय रिज़र्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना 2021 से संबंधित जानकारी दी।

शिविरों के दौरान दावा न की गई जमाराशियों, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं। कंडेल, परेवाडीह, उमरदा एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बैंक अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का विधिवत समाधान किया।

शिविरों में बैंक ऑफ बड़ौदा, छ.ग.रा. ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक तथा जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं बैंक मित्र उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को पुनः केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 419 खातों की पुनः केवाईसी प्रक्रिया संपन्न की गई।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत