Ro no D15139/23

बच्चों को पढ़ना जितना जरूरी, उतना ही खेलना भी जरूरी-महापौर श्री रामू रोहरा

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सात सौ से ज्यादा खिलाडी हुए शामिल

जिले में निर्मित हो रहा खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण

धमतरी । जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीते 13 मई से चलाये जा रहे जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज स्थानीय बाबू पंडरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाना-लिखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी खेलना भी है। खेलने से शरीर स्वथ्य होता है, और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क। आप सभी अच्छी पढ़ाई कर विभिन्न पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने खेल प्रशिक्षक श्री लक्ष्मण साहू की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलने-खिलाने की कोई उम्र नहीं होती है, आज भी वे बच्चों को खेल सिखाकर नई पीढ़ी तैयार कर रहे है, जो आने वाले समय में जिला, प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। श्री रोहरा ने कहा कि जिले में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है, इसके लिए खेल मैदानों का विकास, प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन, प्रतिभावान खिलाड़ियां को मंच प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। श्री रोहरा ने जिला प्रशासन के इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

प्रभारी जिला खेल अधिकारी एवं एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने कहा कि 13 मई से शुरू हुए इस ग्रीष्मकालीन ख्ेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को फुटबाल, बास्केटबाल, रग्बी, लॉन टेनिस, किक बाक्सिंग, हैण्डबॉल, योगा, कुडो, तयक्वांडो, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी खेलों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होने बताया कि जिले में जहां बीते वर्ष 7 समर कैंप आयोजित होते थे, वहीं इस वर्ष इनकी संख्या 21 हो गयी है, जो दर्शाता है कि जिले में खेलों को लेकर एक सकारात्मक और जागरूक वातावरण का निर्माण हो रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि इस बार 21 प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से जिले के 730 खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकायें शामिल है। उन्होंने इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों, प्रशिक्षकों को नमन किया।

कुश्ती संघ अध्यक्ष श्री लक्ष्मण साहू ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से खेल अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। जिले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जाने की राह खोली है। इस अवसर पर कुश्ती में राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए चयनित खुशी साहू, रूचि साहू, उदय सोनकर, कुदीप कुमार और शौर्य राव जाधव को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने समर कैंप में बेस्ट परारमेंस देने वाले वाले खिलाड़ियों डेविना सिन्हा, पारस कुम्भकार को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान और बालिका वर्ग की जान्हवी सोनकर, खुशी साहू रूचि साहू तथा बालक वर्ग से उदय सोनकर, कुलदीप कुमार ध्रुव, योगेश कुम्भकार को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अशोक सिन्हा, कराते संघ, सुनील निषाद वेटलिफ्टिंग संघ, रितिका यादव एथलेटिक संघ, वरिष्ठ प्रशिक्षक गोविंद सार्वा, हेमंत चक्रधारी, विकास सिंह ठाकुर, लीना यादव, राजकुमार सिन्हा, टिकेश्वर निर्मलकर, वीरेन्द्र मीनपाल,दुर्गेश पटेल, उदय यादव, जानवी महावर, अंजलि फुटान कार्यक्रम का संचालन अजय नामदेव ने किया एवं जेपी देव सहायक खेल अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, वर्षा बाद शुरू होगा कार्य लोक निर्माण विभाग ने दी तथ्यात्मक जानकारी

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है। विभाग ने…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस