Ro no D15139/23

नकली खाद-बीज-दवाई बेचने वालों पर एफआईआर के साथ लाइसेंस भी रद्द होंगे, कलेक्टर ने दिए निर्देश

खाद-बीज विक्रेताओं पर नजर रखने, स्टॉक की नियमित जांच करने, गुणवत्ता परीक्षण के भी निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर चालू खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त अच्छे बीज-खाद और दवाई उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के उप संचालक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा लगातार दुकानों की जांच की जा रही है। उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू ने आज नगरी-मगरलोड की कई दुकानों और कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बीज-खाद विक्रेताओं को सीधे चेताया गया कि नकली खाद-बीज बेचने या उसमें संलिप्तता पाए जाने पर एफआईआर के साथ ही दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उप संचालक ने स्थानीय गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी एसएडीओ और एसडीओ को सभी दुकानों से खाद-बीज दवाओं के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजने के निर्देश भी दिए।

किसानों गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मिश्रा

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज और दवाई उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी या अधिकृत विक्रेता नकली खाद, बीज की बिक्री में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दोषियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएंगे और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद विक्रेताओं-कृषि केन्द्रों पर नियमित निगरानी रखने, खाद-बीज के स्टॉक का नियमित परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने किसानों से मिली शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने को भी कहा है। श्री मिश्रा ने किसानों से भी अपील की है कि वे खाद-बीज-दवाईयां अधिकृत विक्रय केन्द्रों से ही खरीदें। किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी की सूचना तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय को दें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध