Ro no D15139/23

बीते दिनों ओरसा घाट बस हादसे में घायल मरीजों से मिलने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री श्री नेताम मरीजों का कुशलक्षेम जानकर सहायता राशि प्रदान की

बीते दिनों छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर महुआडांड़ के ओरसा घाट में हुए बस हादसे में घायल मरीजों से मिलने शुक्रवार को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भर्ती 14 पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा उन्हें 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।
उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से इलाज की स्थिति के बारे में पूछा तथा हर संभव चिकित्सा सहायता और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण कर मरीजों हेतु व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों की  स्थिति खतरे से बाहर है। भर्ती मरीज़ों में से 21 मरीजों को सफल उपचार पश्चात् छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया है एवं 3 मरीजों को उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया है।वर्तमान में कुल 14 मरीजों का इलाज चल रहा है, सभी मरीजों की स्थिति बेहतर है।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां