Ro no D15139/23

एनीकट का पुनः निर्माण सह उद्वहन सिंचाई योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

*25 करोड 94 लाख रूपए की लागत से होगा निर्माण कार्य*

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025/राज्य शासन द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कांकेर स्थित बागोड़ एनीकट के पुनः निर्माण सह उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 25 करोड 94 लाख रूपए की स्वीकृति मिली हैै। यह योजना क्षेत्र के कृषि विकास एवं सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्य शासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि कार्य को स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि के भीतर ही पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से प्राप्त की जाए तथा सभी शासकीय नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यदि भूमि अर्जन आवश्यक हो, तो यह कार्य स्वीकृत राशि की सीमा के भीतर ही विधिवत किया जाएगा।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं मितव्ययिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्य की निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखी जाएगी। यदि कार्य की लागत या मात्रा में 10 प्रतिशत से अधिक परिवर्तन होता है, तो पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। कार्य में प्रयुक्त सामग्री एवं समग्र गुणवत्ता पर कमी पाए जाने की स्थिति में उत्तरदायित्व तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुबंध अनुसार कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए तथा अनावश्यक समय वृद्धि से बचा जाए। तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक सभी पहलुओं में नियमों, प्रावधानों एवं लोकहित की भावना का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई संसाधनों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी