Ro no D15139/23

एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा अन्तर्गत ऑगनबाड़ी पालना कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

कोरबा 16 जनवरी 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में पालना योजना के क्रियान्वयन हेतु 12 पालना (आंगनबाड़ी सह क्रेश) केन्द्रों की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। इस योजना अंतर्गत पालना केन्द्रो के संचालन हेतु पालना कार्यकर्ता के 12 पद एवं पालना सहायिका के 12 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 20 जनवरी 03 फरवरी तक सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी में कार्यालयीन दिवसो में प्रातः 10 बजे से 5.30 बजे तक जमा कर सकते है। इस हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिऐ आवेदन किया जा रहा है। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है । पालना कार्यकर्ता पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं एवं पालना सहायिका के पद के लिये 8 वीं होना चाहिये। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी एवं नगर पालिका कोरबा/कटघोरा के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ