Ro no D15139/23

लाल किला कार ब्लास्ट: रेड सिग्नल में भीड़ के बीच पहुंची कार और हो गया धमाका

नई दिल्ली । दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह फुटेज शाम 6:51 बजे का है। इसमें रेड सिग्नल पर गाड़ियों की भीड़ थी, तभी सामने से आ रही i-20 कार में धमाका हुआ और कार आग के गोले में बदल गई।
इधर ब्लास्ट की जांच के दौरान फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद ने बताया है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में हमलों की साजिश रच रही थी। वह पिछले दो साल से विस्फोटक जमा कर रही थी।
शाहीन और उसके साथी फरीदाबाद के एक वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े थे। यानी इसमें शामिल लोग अच्छे पेशेवर थे। सभी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद नाम के संगठनों जुड़े थे। इनका ग्रुप फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गतिविधियां चला रहा था।
जम्मू-कश्मीर से मौलवी और डॉक्टर गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से इश्तियाक नाम के एक मौलवी को गिरफ्तार किया। उसे श्रीनगर ले जाया गया है। वह अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में एक किराए के मकान में रह रहा था। उसके घर से 2,500kg से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद हुआ था।
मंगलवार रात कश्मीर से एक और डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान डॉ. तजामुल के रूप में हुई है। वह श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में काम करता है। ब्लास्ट मामले में कश्मीर का यह चौथा डॉक्टर है, जिसे पकड़ा गया है। अब तक 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विस्फोट में मारे गए उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया है, ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे सफेद i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई। सूत्रों के अनुसार कार में विस्फोट सामाग्री वही थी, जो फरीदाबाद से 10 नवंबर को धमाके से पहले जब्त की गई थी।

  • Related Posts

    चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय

    Chaiti Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है. हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है. पहला चैत्र माह में…

    Read more

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    Iran War : न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक, उस फोन कॉल तक डोनाल्ड ट्रंप पहले ही सैन्य कार्रवाई के आइडिया को मंजूरी दे चुके थे. लेकिन उन्होंने अभी ये तय नहीं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे