Ro no D15139/23

बीज उत्पादक किसानों के लिए पंजीयन की तिथि में वृद्धि

*अब 15 सितंबर तक होगा पंजीयन*

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए प्रमाणित बीज उत्पादक किसान बनने के लिए पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। अब किसान 15 सितंबर तक कृषि उत्पादक किसान बनने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पहले यह तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित थी।

गौरतलब है कि राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन का उपक्रम है, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ मौसम में कृषकों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाता है।

*कैसे बने बीज उत्पादक किसान*

बीज उत्पादक किसान बनने के लिए, जिन किसानों के पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक ज़मीन है वो बीज प्रमाणीकरण संस्था में मामूली शुल्क देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए किसान को जिले के बीज प्रकिया केंद्र में संपर्क करना होगा या अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से भी बात कर सकते हैं।

धान या अन्य फसल उत्पादन में पुराने बीज की तुलना में प्रमाणित बीज के उपयोग से 10 से 15 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होता है। फ़सल की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रमाणित बीज के उपयोग को बढ़ावा दिया जाता है। प्रदेश के किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार किस्मों का प्रमाणित बीज मुहैया कराने के लिए बीज निगम, बीज उत्पादन कार्यक्रम आयोजित करता है। फ़सल कटने पर प्रक्रिया केंद्र में बीज देने पर किसान को एक सप्ताह में बीज की अग्रिम राशि दे दी जाती है, जो कुल बीज की कीमत का लगभग 60ः राशि है शेष 40ः राशि बीज परीक्षण परिणाम आने पर दी जाती है। लगभग 2 माह में भुगतान होता है।

*पिछले वर्ष में शासन का बीज मूल्य*

पिछले खरीफ वर्ष में धान मोटा किस्म की किसानों से बीज खरीदी दर 3043+800 (बोनस)= 3843 रुपये प्रति क्विंटल, धान पतला किस्म- 3211+800(बोनस) = 4011 रुपये प्रति क्विंटल, सुगंधित किस्म- 3644+800(बोनस)= 4444 रुपये प्रति क्विंटल था।

पिछले खरीफ में जिन किसानों ने बीज निगम में उत्पादन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित धान की खरीदी दर 3100/- प्रति क्विंटल की तुलना में मोटे किस्म की 743 रुपये प्रति क्विंटल अर्थात 15 हजार 603 रुपए प्रति एकड़ अधिक मिले। मतलब 1 हेक्टेयर वाले किसान को लगभग 40 हजार रुपये अधिक मिले। हालांकि किसानों को बीज का 40ः राशि मिलने में दो से ढाई माह लगता है किन्तु तब भी किसी अन्य निवेश से अधिक लाभ प्राप्त होने से किसान इस कार्यक्रम के प्रति उत्साहित रहते हैं। प्रमाणित बीज का उत्पादन और बिक्री किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस से पहले डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

      धमतरी 13 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के लिए आज कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। आज फ़ुल…

    Read more

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां