Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु पंजीयन अनिवार्य

पंजीयन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक
परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी/व्यापम के वेबसाईट  vyapamcg.cgstate.gov.in  पर उपलब्ध
अम्बिकापुर 12 अगस्त 2025/ पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के तहत दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण हो चुकी है। अब पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी।
व्यापम के निर्देशानुसार, लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को व्यापम की वेबसाइट में प्रोफाइल पंजीयन कर, परीक्षा केंद्र हेतु जिले का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। बिना आवेदन के पंजीयन नंबर व रोल नंबर जारी नहीं होंगे और प्रवेश पत्र भी प्राप्त नहीं होगा। पंजीयन न करने पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन 5 अगस्त से प्रारंभ हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक है। परीक्षा 14 सितंबर 2025 को प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 8 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
भर्ती नियम, पाठ्यक्रम एवं परीक्षा निर्देश की विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। परीक्षा चयन के नाम पर किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और किसी भी प्रकार की जालसाजी या आर्थिक लेन-देन से दूर रहें। यदि कोई व्यक्ति भर्ती कराने के नाम पर प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजा को दें। पुलिस मुख्यालय द्वारा आवेदन संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 जारी किया गया है।
  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक