Ro no D15139/23

तेलघानी उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों के पंजीयन की शुरुआत

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेलघानी के परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लघु उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार एवं उन्नयन के उद्देश्य से वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड की स्थापना की गई है।

बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार साहू (राज्यमंत्री दर्जा) की विशेष पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तेलघानी व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों, तिलहन उत्पादक कृषकों, स्वसहायता समूहों एवं सहकारी संस्थाओं के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इस पंजीयन के अंतर्गत तेलघानी व्यवसाय करने वाले, तेल के सह-उत्पाद (जैसे औषधि आदि) का उत्पादन करने वाले उद्यमी तथा तिलहन उत्पादन से जुड़े कृषक बोर्ड कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक जानकारी के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न कर कक्ष क्रमांक 23-24, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सामने, शास्त्री चौक, रायपुर (छ.ग.) स्थित बोर्ड कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक, सामान्य डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा किया जा सकता है। पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है।

बोर्ड द्वारा पंजीकृत तेलघानी उद्यमियों एवं कृषकों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से उन्नत तेलघानी मशीनें एवं इकाइयां स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता तथा बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। तिलहन उत्पादन करने वाले किसानों को भी उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में बोर्ड द्वारा सहयोग किया जाएगा।

तेलघानी विकास बोर्ड अपने स्थापना काल से ही राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण परंपरागत तेलघानी व्यवसाय को आधुनिक संयंत्रों के माध्यम से सशक्त बनाते हुए इससे जुड़े लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु कार्य कर रहा है। पंजीयन की यह पहल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इच्छुक नागरिक पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए बोर्ड के आधिकारिक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा सचिव, तेलघानी विकास बोर्ड के मोबाइल नंबर 7987878157 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?