Ro no D15139/23

भीषण गर्मी में राहत : तहसील परिसर में शुरू हुआ नया प्याऊ घर

धमतरी, 12 मई 2026/- भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता और पक्षकारों की सुविधा के लिए जिला अधिवक्ता संघ धमतरी द्वारा तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सराहनीय पहल की गई है। अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील परिसर में नए प्याऊ घर (पेयजल केंद्र) की शुरुआत की गई।

प्याऊ घर के शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  पीयूष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के सभी तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में आम नागरिकों के लिए उपयोगी पहल बताया।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व एवं कानूनी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम एवं तहसीलदारों ने स्वयं पेयजल ग्रहण कर व्यवस्था का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गर्मी की शुरुआत में ही सार्वजनिक स्थलों, कार्यालय परिसरों एवं बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर प्याऊ लगाने और मटका रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में भी आमजन की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस