Ro no D15139/23

बारिश की चिंता मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुखदेव के परिवार को दिया सुरक्षित आशियाना

*कच्चे खपरैल मकान से पक्के घर तक का सफर, अब निश्चिंत जीवन*

 

रायपुर, 8 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार बन रही है। राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों परिवार इस योजना के माध्यम से अपने सपनों का घर प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मरकेली निवासी श्री सुखदेव निषाद का परिवार भी अब सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है।

 

*पूरी रात परिवार पानी निकालता था बाहर*

 

श्री सुखदेव निषाद वर्षों तक सीमित आय के कारण अपने परिवार के साथ जर्जर कच्चे खपरैल मकान में रहने को मजबूर थे। खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करने वाले सुखदेव के लिए हर वर्ष बारिश का मौसम चिंता और परेशानी लेकर आता था। मुख्य सड़क के किनारे स्थित उनके कच्चे घर में बरसात के दौरान पानी भर जाता था, जिससे पूरी रात परिवार को पानी बाहर निकालने में बितानी पड़ती थी। मकान की दीवारों में सीलन बनी रहती थी और हर बारिश के साथ घर के ढहने का डर भी बना रहता था।

 

*किताबें और जरूरी सामान भी भीग जाता था*

 

सुखदेव की पत्नी श्रीमती जानकी निषाद बताती हैं कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए केवल एक सपना था। बरसात के दिनों में पूरा परिवार असुरक्षा के माहौल में रहता था। वहीं उनकी पुत्री नंदिनी निषाद की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। कई बार बारिश का पानी घर में घुसने से किताबें और जरूरी सामान तक भीग जाते थे।

 

*अब बारिश की चिंता नहीं*

 

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सुखदेव निषाद को पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना की सहायता से निर्मित नया घर उनके परिवार के जीवन में स्थायी बदलाव लेकर आया। अब बारिश का मौसम चिंता नहीं, बल्कि सुकून लेकर आता है। परिवार सुरक्षित वातावरण में रह रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी बिना किसी व्यवधान के जारी है।

 

*जीवन में खुशियों की नई शुरुआत*

 

श्री सुखदेव निषाद और उनकी पत्नी का कहना है कि यह घर केवल ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि उनके परिवार की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की है और अब उनका परिवार भविष्य को लेकर पहले से कहीं अधिक आश्वस्त है।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल