Ro no D15139/23

रेणू शेखावत ने “सहकार से समृद्धि” कार्यक्रम की समीक्षा की

रायपुर, 10 नवंबर 2025/ भारत सरकार के सहकारिता विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती रेणू शेखावत ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के सभागार में प्रदेश में संचालित “सहकार से समृद्धि” कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

*सहकारिता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा*

बैठक में सहकारिता क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे पैक्स कंप्यूटरीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), एम-पैक्स, पीएम किसान समृद्धि कार्यक्रम, भारतीय बीज सहकारी समिति, विशाल अन्न भंडारण योजना, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, पैक्स समितियों में माइक्रो एटीएम संचालन, पीएम जन औषधि केंद्र, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के संचालन और दुधारू पशु प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार और प्रभावी कार्यान्वयन हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए गए।

*भारत सरकार के सहकारिता विभाग की संयुक्त संचालक ने किया सहकारी समितियों और केंद्रों का निरीक्षण*

समीक्षा बैठक के उपरांत श्रीमती शेखावत ने दुर्ग जिले में विभिन्न सहकारी समितियों और केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पैक्स सोसायटी के कॉमन सर्विस सेंटर, पीएम किसान कृषि केंद्र, जन औषधि केंद्र, पैक्स कंप्यूटरीकरण व्यवस्था, तथा दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों का दौरा कर किसानों और हितग्राहियों से सीधे संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्री के.एन. कान्डे, उपायुक्त सहकारिता श्री युगल किशोर, लघु वनोपज सहकारी संस्था की सचिव श्रीमती किरण गुप्ता, एनसीडीसी, कृषि विभाग, एफसीआई, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने सहकारिता सक्षम*

यह समीक्षा बैठक सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ