Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि

पदोन्नति घोषणा के लिए माना आभार

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम मंत्रालय कर्मचारी संघ और शीघ्र लेखक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में की गई घोषणा और पूर्व में विभिन्न तरह के भत्तों को प्रदान करने एवं अन्य कर्मचारी हितैषी निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 9 वर्ष बाद यह एक बड़ा निर्णय लिया जा रहा है जो कर्मचारी वर्ग के हित में रहेगा। अनेक कर्मचारी पदोन्नति की चाह में सेवानिवृत हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उलझे हुए मसले पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की घोषणा की है़ जिसके लिए समस्त कर्मचारी उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में शासकीय सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शासन द्वारा समय-समय पर शासकीय सेवकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी वर्गों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में श्री सुभाष वर्मा, श्री जी. पी. सिंह, श्री संजय राठौर, श्री शैलेंद्र पांडे, श्री हरिशंकर भार्गव, श्रीमती सीमा कोरोपा, श्री अनूप चौहान और श्री अनूप हिराऊ शामिल हैं।

  • Related Posts

    कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

    विकास, तकनीकी नवाचार और किसान कल्याण के लिए 13 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 13,565.84 करोड़…

    Read more

    राज्यपाल पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को बलिदान दिवस पर मंगलवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि दी।…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित